नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत करेगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिए गए ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है। दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’ के खिलाफ है।…
Author: admin
भारत ने शनिवार को यहां जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मन दूत जॉर्ज एनजवीलर को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने तलब किया और बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी भारत की न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है। मंत्रालय ने कहा कि कोई भी ‘पूर्वाग्रह वाली पूर्वधारणा’ बिल्कुल अवांछित है। जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का संज्ञान लिया था। जर्मन अधिकारी ने कहा…
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों समेत नौ पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसके सत्ता में आने के बाद से विकास कार्य बाधित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थिति में पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। इन पूर्व…
गाजा शहर में शिफा चिकित्सा परिसर में हुए इजरायली हमले में लगभग 250 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।यह जानकारी हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने मंगलवार को दी। इसने कहा कि इजरायली सैनिकों ने अपने छापे के दौरान मरीजों, विस्थापित लोगों और नागरिकों पर गोलियां, गोले और मिसाइलें दागीं, जिसके परिणामस्वरूप 250 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बयान में मरने वालों की सही संख्या नहीं बताई गई है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी में हथियारों, पुलिस कुत्तों, दर्जनों टैंकों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से लैस…
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करने वाले पांड्या 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे। मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब दिलाने रोहित को आश्चर्यजनक रूप से कप्तान पद से हटा कर पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स…
उच्चतम न्यायालय ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित 15 मुकदमों को समाहित करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली एक नई याचिका का मंगलवार को निस्तारण कर दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने शाही मस्जिद ईदगाह की प्रबंध न्यासी समिति को उच्च न्यायालय के समक्ष आदेश वापसी की याचिका दायर करने की स्वतंत्रता प्रदान की। समिति ने उच्च न्यायालय के 11 जनवरी के आदेश को चुनौती दी है। पीठ ने आदेश दिया, ‘‘याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया है। हम…
देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उन 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। राष्ट्रपति की तरफ से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। हालांकि बिहार में पहले चरण में जिन लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख एक त्योहार की वजह से बढ़ाकर 28 मार्च की गई है। बिहार की 40 में से चार लोकसभा…
