रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज यानि शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। चंपई सोरेन को राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। उससे पहले चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था,…
Author: admin
https://youtu.be/3PPKZIXLiz0 लखनऊ। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल में अभिभाषण पेश करेंगी। यह बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। वहीं पांच फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल ने शुरू किया अभिभाषण, विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा यूपी विधानमंडल बजट सत्र से पहले राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना शुरू किया है। इस दौरान राज्यपाल ने सभी सदस्यों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारंभ होते ही सपा समेत विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू…
देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे के दस्तावेज सौंप दिए। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने यूसीसी का मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा । इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे । कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किये जाने की उम्मीद है। https://twitter.com/pushkardhami/status/1753291713735749775?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1753291713735749775%7Ctwgr%5E9a96f7212df58e7185a6549b0518b89297cfeb5e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F440185%2Fucc-draft-submitted-to-uttarakhand-cm-dhami-may-get-cabinet इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
विरोध प्रदर्शन में आ रहे आप के विधायकों, कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है: केजरीवाल नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में हुई ”धोखाधड़ी” के खिलाफ यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने आ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है या उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं, केजरीवाल सरकार में “भ्रष्टाचार” के खिलाफ भाजपा का भी आज विरोध प्रदर्शन है जिसके कारण मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पंडित दीन…
• मैने संसद में बार बार अग्निपथ योजना की खामियों और अग्निवीरों की पीड़ा को उठाया, लेकिन सरकार ने इस पर चर्चा भी नहीं होने दी – दीपेन्द्र हुड्डा चंडीगढ़, (संजय अरोड़ा) हरियाणा से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ‘जय जवान’ अभियान के तहत आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा आयोजित धरने पर पहुंचे और अग्निपथ योजना लागू होने से पहले सेना में चयनित 1.5 लाख युवाओं को तुरंत नियुक्ति दिए जाने की मांग का समर्थन किया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना को तुरंत खत्म कर सेना में रेगुलर भर्ती शुरू करे। यह…
*चंडीगढ (संजय अरोड़ा ) चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर मनोज सोनकर ने आज पंचकुला में पूजनीय माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर के शांत वातावरण के बीच महापौर श्री. मनोज सोनकर ने अपनी सच्ची भक्ति व्यक्त की और देवता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और अपनी जिम्मेदार भूमिका के लिए मार्गदर्शन और शक्ति मांगी। अपने दौरे पर विचार करते हुए महापौर श्री. मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ के लोगों की लगन से सेवा करने और उनकी बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी प्राथमिकताओं में शहर…
*नई दिल्ली, 01 फरवरी 2024* दिल्ली की ‘‘आप’’ सरकार ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए बजट को जुमला करार दिया। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने आज जो बजट पेश किया है, वो ये साबित करता है कि यह जुमलों की सरकार है। मोदी जी ने 2014 में कहा था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन 10 साल बीतने के बाद क्या इस देश के युवाओं को 20 करोड़ नौकरियां मिली? नहीं मिली। 10 करोड़ तो बहुत दूर की…
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम से 28 रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मैच में कमबैक करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. विशाखापट्टनम के इस मैदान की बात की जाए तो इस ग्राउंड में भारतीय टीम के आंकड़े इंग्लिश टीम को डराने के लिए काफी हैं. क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर टीम इंडिया अभी तक अजेय है. बता दें कि, विशाखापट्टनम…
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-25 के अंतरिम बजट से जुड़ी मुख्य बातें नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट बृहस्पतिवार को पेश किया। इसकी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं- बुनियादी ढांचा के विकास के लिए पूंजीगत व्यय 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये किया गया। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत होगा। प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष करों की मौजूदा दरों को बरकरार रखा गया। पिछले 10 साल के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह तिगुना, रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी। वित्त वर्ष 2009-10 तक की अवधि से जुड़ी 25…
