नई दिल्ली, 24 जनवरी 2024ः एक और सफलता की कहानी दोहराते हुए मिलाप फंडरेजर ने दिल्ली के एक कैब चालक को उसके बेटे के इलाज के लिए धन जुटाने में मदद की है। उसका बेटा 2019 में ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया था। परिवार ने लड़के के इलाज के लिए समर्थन जुटाने को एक फंडरेजर शुरू किया था और पिछले चार साल में 4,700 दानदाताओं ने उदारता से 90 लाख रुपये से अधिक राशि जुटाने में योगदान दिया। भारी योगदान से सफल कृत्रिम पैर सर्जरी हुई और हाल ही में क्रांतिकारी डबल आर्म प्रत्यारोपण किया। यह प्रेरक यात्रा समुदाय की शक्ति और सद्भावना का एक प्रमाण है जो क्राउडफंडिंग चुनौतीपूर्ण…
Author: admin
अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को भी रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और दोपहर तक लगभग तीन लाख लोगों ने दर्शन किये। जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक दोपहर तक लगभग तीन लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। वहीं मंगलवार को 5 लाख से अधिक राम भक्तों ने रामलला के दर्शन किए थे। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके अगले दिन मंगलवार को राम मंदिर के कपाट आम जनता के लिए खोल…
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंगलवार को एक वानर गर्भगृह में प्रवेश कर उत्सव मूर्ति तक पहुंच गया। दर्शनार्थियों के बीच यह वानर कौतुहल का विषय बना रहा। मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इस संबंध में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि मानो हनुमान जी रामलला के दर्शन को आए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई इस कौतुहलपूर्ण घटना का वर्णन’ किया गया। ट्रस्ट द्वारा किये गये पोस्ट में कहा गया, ”आज सायंकाल लगभग 5:50…
अयोध्या/लखनऊ ! “अवधपुरी अति रुचिर बनाई, देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई…” तुलसीदास कृत श्री रामचरित मानस की इस चौपाई से प्रेरणा लेकर 500 वर्षों के पराभव काल को दूर कर अयोध्या को आधुनिक विकास व त्रेतायुगीन वैभव से सुशोभित करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक और अध्याय जोड़ दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुसार रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से जल्द ही एक और सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अयोध्या क्षेत्र में बाराबंकी-अकबरपुर रेल रूट पर बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस क्रम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार निरंतर कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेते हुए काम कर रही है जो सरकार की उन नीतियों में भी परिलक्षित होती हैं, जिनसे देशभर में ‘सकारात्मक बदलाव’ भी आया है। भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का फैसला किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार इसकी घोषणा हुई। यह घोषणा कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले की गई। प्रधानमंत्री…
मदुरै। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा कि तमिलों की एकता को नष्ट करने के लिए जाति और धार्मिक मतभेद पैदा किए गए। मुख्यमंत्री ने लोगों से सांडों को काबू में करने के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू तथा अन्य सांस्कृतिक पर्व तमिलों के तौर पर एकजुट होकर मनाने का आग्रह किया। स्टालिन ने अपने पिता और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख दिवंगत एम करुणानिधि के नाम पर बनाई गई विशाल मल्लभूमि का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राज्य में जल्लीकट्टू के आयोजन की अनुमति देने…
भीड़ को उकसाने के आरोप में गुवाहाटी पुलिस द्वारा राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य को चुनौती दी कि वे ‘जितना संभव हो उतने मामले’ दर्ज करें, लेकिन फिर भी वह डरेंगे नहीं। बारपेटा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के सातवें दिन अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और उन पर जमीन और सुपारी से संबंधित कई आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया।…
नई दिल्ली/गुवाहटी। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना इस गठबंधन का कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने असम के गुवाहाटी में आज संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, “ममता ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए कोई कदम पीछे नहीं छोड़ेगे और उनकी इसी भावना के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।” ममता के भारत जोड़ो न्याय यात्रा संबंध एक बयान…
कोलकाता। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है। बनर्जी ने कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रहे टकराव के बीच कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाला मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व प्रवर्तकों कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन को मिली जमानत बुधवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय और निचली अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए त्रुटि की। पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि प्रतिवादी आरोपियों के खिलाफ निर्धारित समयसीमा में आरोपपत्र दाखिल किए जाने और उनके द्वारा किए कथित अपराधों पर विशेष अदालत द्वारा उचित समय पर संज्ञान लिए…
