बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में परिवारवाद स्पष्ट रूप से हावी रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) चारों दलों में बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनका सीधा संबंध किसी न किसी राजनीतिक परिवार से था। इनमें से 29 उम्मीदवार चुनाव जीतने में भी सफल रहे। भाजपा ने इस चुनाव में 101 उम्मीदवार उतारे, जिनमें से 89 सीटों पर पार्टी ने विजय हासिल की। इन विजेताओं में 11 नेता राजनीतिक परिवारों से आते हैं।…
Author: admin
अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने सोमवार को कहा कि छह महीने पहले उनके परिवार के एक सदस्य को धोखेबाजों ने दो दिनों के लिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया था। शहर के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार और अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में नागार्जुन ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराधी तुरंत गायब हो गए। अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे याद है कि लगभग छह महीने पहले मेरे अपने घर में ठीक इसी तरह की घटना हुई थी। मेरे परिवार के एक सदस्य को दो दिनों के लिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया गया था। ये (धोखेबाज)…
बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने सोमवार को गत वर्ष देश में हुए विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ घातक कार्रवाई करने के आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना मौत की सजा सुनाई। न्यायाधिकरण ने पूर्व सीएम हसीना के अलावा पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को भी मौत की सजा सुनायी, जबकि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पांच साल की कैद की सजा सुनायी है। न्यायाधिकरण ने इन दोनों को ‘मानवता के विरुद्ध विभिन्न अपराधों ‘ के लिए दोषी ठहराया था। गौरतलब है कि शेख हसीना इस समय भारत में निर्वासन में रह रही हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सहायक संगठनों के कामकाज में ‘‘अधिक पारदर्शिता’’ का आह्वान किया है तथा बिना कोई उचित स्पष्टीकरण दिए संगठनों और व्यक्तियों को आतंकवादी संगठन या आतंकवादी घोषित करने के अनुरोधों को खारिज करने का हवाला दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कार्यप्रणाली पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र की संरचना में केंद्रीय है और एक प्रमुख अंग है जिसकी मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी है।
वर्ष 2026 में आम बजट की तारीख को लेकर दिलचस्प स्थिति बनती दिख रही है। 1 फरवरी 2026 को रविवार है। यह वह तारीख है, जिस पर पिछले कई वर्षों से केंद्रीय बजट पेश किया जाता रहा है। लेकिन चूंकि रविवार को संसद सत्र नहीं चलता और शेयर बाजार भी बंद रहता है, ऐसे में यह सवाल अब तेजी से उभर रहा है कि क्या इस बार बजट की तारीख बदली जाएगी या रविवार को भी शेयर बाजार खोला जाएगा।मौजूदा वर्ष 2025 में बजट 1 फरवरी, शनिवार को पेश किया गया था। आम तौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद…
रवींद्र जडेजा (चार विकेट) और कुलदीप यादव (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 93 पर सात विकेट झटक कर मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दक्षिण अफ्रीका अभी 63 रनों से आगे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। भारत को पहली पारी में 189 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की एक बार फिर शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बेबस नजर आया। लेफ्टआर्म स्पिनर रवींद्र…
करिश्माई ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलेंगे। आईपीएल के आगामी सत्र से पहले इन दोनों फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि की। अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो जाएगी। इससे पहले जडेजा ने कम शुल्क पर राजस्थान रॉयल्स में प्रवेश कर लिया है, जबकि चार सत्र तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनेंगे। आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया कि…
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि देश में चुनावों के बाद सभी जगह ‘डबल इंजन’ लग रहा है क्योंकि जनता उसी को सत्ता में ला रही है जो काम कर रहा है।धामी ने यहां देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेनु अग्रहरि धींगड़ा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज—द न्यू वेव ऑफ फीमेल पालिटीशियन्स इन इंडिया’ के विमोचन के मौके पर कहा कि धरातल पर होने वाला काम दिखाई देता है और लोग अब काम करने वालों को ही बार-बार वापस (सत्ता में) लाते हैं। उन्होंने…
