- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार दो जीत से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव कम होगा। उन्होंने इसके अलावा खराब फॉर्म में चल रहे इस सलामी बल्लेबाज को पारी की शुरुआत में अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव करने की सलाह भी दी। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने शुरुआत में लगातार तीन हार झेली लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की।
बिहार की सियासी पिच पर बड़ा बदलाव आ गया है। बुधवार 15 अप्रैल 2026 को भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तरह सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आदमपुर (जालंधर), 14 अप्रैल: बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर एक निर्णायक कल्याण अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब में लगभग हर महिला के सशक्तिकरण के लिए एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रदेश भर की महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना को बाबा साहिब अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के दृष्टिकोण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए, मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं केवल तीन दस्तावेजों के…
लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। जियोहॉटस्टार से बात करते हुए, मुकुल चौधरी ने एम एस धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा एमएस धोनी को अपना आदर्श मानता हूँ क्योंकि मैं भी एक फिनिशर हूँ। मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूँ। उनका ‘हेलीकॉप्टर शॉट’, जो कि बहुत मशहूर है, मेरा पसंदीदा है। जिस तरह से उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी, वह हर किसी को याद है। मैं…
आर्टेमिस-2 के अंतरिक्ष यात्रियों के शुक्रवार को प्रशांत महासागर में उतरने के साथ ही आधी सदी से अधिक समय बाद मनुष्य की पहली चंद्र यात्रा पूरी हो गई। चार अंतरिक्ष यात्रियों वाला दल सफल चंद्र मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटा। इस मिशन के दौरान उन्होंने चंद्रमा के उस हिस्से को देखा, जिसे पहले कभी इतने करीब से नहीं देखा गया था और इसने मानव इतिहास में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इस दौरान पूर्ण सूर्य ग्रहण भी दिखाई दिया।आर्टेमिस-2 चंद्रमा पर नहीं उतरा और न ही उसकी परिक्रमा की लेकिन उसने अपोलो 13 के…
प्रदेश के प्रवेश द्वार गाजियाबाद को खेल, पर्यटन, व्यापार और आधुनिक शहरी विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 2200 करोड़ रुपये की इस मेगा परियोजना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी टाउनशिप, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, होटल, रिटेल जोन और कन्वेंशन सेंटर शामिल होंगेगाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुताबिक यह योजना राजनगर एक्सटेंशन के मोर्टी क्षेत्र में विकसित होगी। इसके तहत लगभग 37 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और आसपास 380 एकड़ में एरोसिटी टाउनशिप बसाई जाएगी, जिससे पूरे इलाके को एक एकीकृत शहरी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) क्रिकेट को और व्यापक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फॉर्मेट में बदलाव की तैयारी चल रही है, जिसमें मौजूदा 9 टीमों की जगह 12 टीमों को शामिल किया जा सकता है।वर्तमान में WTC में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेती हैं। अब जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल करने पर गंभीर विचार चल रहा है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
