Author: admin

मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार तड़के देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्नान किया। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल गंगा सागर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख से अधिक है, लेकिन अब तक केवल कुछ लाख लोगों ने ही स्नान किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि मंदिर में प्रार्थना भी की। हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु स्नान और कपिल मुनि मंदिर में पूजा करने के लिए गंगा सागर आते हैं। इतनी…

Read More

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर एक यात्री ने हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में शिकायत मिली है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।’’ इस वीडियो क्लिप में पायलट पर हमला करने वाले यात्री पर चालक दल के अन्य सदस्य घटना के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को फसल कटाई के विभिन्न त्योहारों के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और सभी की अच्छी सेहत के साथ जीवन में सुख और समृद्धि की भी कामना की। देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘साधना-ध्यान और दान-पुण्य की पवित्र परंपरा से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं। प्रकृति के इस उत्सव पर उत्तरायण सूर्यदेव से कामना है कि वे देश के मेरे सभी परिवारजनों को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान…

Read More

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए चार स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है। टेस्ट टीम में तेज गेंदबाजों को भी तरजीह देते हुए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान को शामिल किया गया हैं, ये सभी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट के लिए भी थे। जसप्रीत बुमराह उपकप्तान का दायित्व भी उठायेंगे। मोहम्मद शमी अपनी चोट से लगातार उबर रहे हैं, जबकि एशान किशन, जिन्होंने पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे और अफगानिस्तान टी20ई के…

Read More

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के नए जवानों को प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘10वीं और 11वीं आईआरबी के नए जवानों को सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गयी है। जल्द ही एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।’’ आईआरबी में भर्ती हुए नए जवानों के परिवारों तथा रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने चिंता जतायी थी कि कुकी…

Read More

 अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से हजारों वीआईपी गेस्ट्स को इनवाइट किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है और साथ ही समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमानों को ट्रस्ट की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों को रामरज उपहार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रसाद के रूप में देसी घी…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की ओर से विभिन्न परियोजना कार्यों के लिए नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल)को 10 लाख रूपये की बीमा सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समूह (टर्म) बीमा योजना के तहत आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल) की किसी भी प्रकार की मृत्यु पर उनके परिवार या निकट संबंधियों को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये मूल्य की बीमा राशि प्रदान की जायेगी। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि खतरनाक कार्य स्थलों, खराब मौसम , दुर्गम इलाकों और पेशे की…

Read More

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कराई जाए क्योंकि यह ”राष्ट्र के गौरव और देश के स्वाभिमान” का मामला है। ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह मुर्मू को नासिक स्थित कालाराम मंदिर में भी आमंत्रित करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन ठाकरे कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। ठाकरे ने पहले घोषणा की थी कि वह 22 जनवरी को अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ नासिक स्थित प्रतिष्ठित कालाराम मंदिर जाएंगे और…

Read More