Author: admin

दिल्ली. श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि में बने भव्य और नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. मंदिर के उद्घाटन में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में तैयारियां जोरों पर है. प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसको लेकर सियासत बढ़ती जा रही है. रोजाना राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े किसी न किसी मुद्दे पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है. इसी बीच राम मंदिर पर हो रही सियासत को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “भगवान राम राजनीति का विषय नहीं…

Read More

चंडीगढ़. एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) में मतदाता के लिए उम्र 18 साल किए जाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। फिरोजपुर निवासी हरमनप्रीत कौर व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एसजीपीसी चुनाव के लिए वोट बनाने के लिए 21 साल की उम्र को चुनौती दी है। याचिका के अनुसार आम चुनाव में देश में मतदाता बनने के लिए 18 साल की उम्र है लेकिन एसजीपीसी के चुनाव के लिए 21 साल है जो अनुचित है। याचिका में केंद्र सरकार, हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़, हिमाचल व एसजीपीसी को प्रतिवादी…

Read More

सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ से अरदास और माथा टेककर लौट रही संगत को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पंजाब पुलिस ने परेशान किया। श्री अमृतसर, 5 जनवरी ( ) वारस पंजाब के के मुखी भाई अमृतपाल सिंह की माता बीबी बलविंदर कौर ने पंज तख्त साहिब पर सभी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की शृंखला के तहत सचखंड श्री हजूर साहिब में अरदास कर लौट रही संगत को पंजाब पुलिस द्वारा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उत्पीड़न देने और वर्सा पंजाब संगठन के सक्रिय सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह की जबरन गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब…

Read More

देहरादून, । आज सुबह सचिवालय में बैठक शुरु होने से पहले राम भजन सुना गया। इसके बाद सीएम धामी ने बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया रामभजन सुबह उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजा। देवभूमि उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से…

Read More

लखनऊ। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय सेना के हथियारों से निशाना लगाते दिख रहे हैं। आज लखनऊ में मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देखकर सभी हैरान रह गये। दरअसल ये नजारा आज लखनऊ भारतीय सेना के मध्यकमान सूर्याकमान में शुरू हुई तीन दिवसीय नो योर आर्मी फेटिविल की है। इस फेस्टिविल की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय सेना 140 करोड़ देशावासियों की शक्ति की का प्रतीक है। आज से तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में तरह-तरह के सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी में सेना के अधिकारी लोगो को अपने हथियारों…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार नामित किया और संजय सिंह तथा एन डी गुप्ता को ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित किया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने नामांकन की घोषणा की। एक सूत्र ने कहा, ‘‘डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है। पीएसी ने संजय सिंह तथा एन डी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के…

Read More

अयोध्या. गुरुवार को अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में चार मूर्तियां स्थापित की गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रवेश द्वार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. मंदिर के प्रवेश द्वार में श्री हनुमान जी, श्री गरुड़ जी, गज (हाथी) और सिंह (शेर) की प्रतिमा स्थापित की गई है. बता दें कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर परंपरागत नागर शैली में बनाया जा रहा है. ट्रस्ट की ओर से सोशल मीडिया में दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट रहेगी.…

Read More

विदिशा। विदिशा जिले के रावण गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश धाकड़ ने हाल ही में मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। सरपंच ने जब प्रेमानंद महाराज से रावण मंदिर में पूजा पाठ का जिक्र किया तो वो अचंभित हो गए। प्रेमानंद ने बताया कि, रावण भगवान के प्रतिनिधि है। दरअसल, भारत के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से विदिशा के सरपंच ने मुलाकात कर बताया कि, जब उन्होंने संत प्रेमानंद को बताया कि विदिशा जिले का रावण गांव एक ऐसा गांव है जहां कोई भी शुभ कार्य करने से पहले रावण की पूजा की जाती है। रावण बाबा…

Read More

लखनऊ। सेना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित सूर्य खेल परिसर में नो योर आर्मी मेले का गुब्बारे छुड़ाकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, ”भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों के शौर्य का प्रतीक है। सेना दिवस के आयोजन के लिए लखनऊ को चुना गया है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना का आभार। भारतीय सेना ने सिख गुरुजनों के त्याग और बलिदान को सम्मान देने का काम किया है… pic.twitter.com/937P4dAaFn — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2024 सीएम योगी ने कहा कि समारोह में आनंद की अनुभूति हो रही है।…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध लगाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जमीयत उलेमा-ए-महाराष्ट्र और हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने याचिका दायर कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना और एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है.बता दें कि उत्तर प्रदेश में नवंबर 2023 में हलाल सर्टिफिकेट वाले खाद्य उत्पादों पर रोक लगा दी गई थी. सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की ओर से इस बाबत जारी आदेश में कहा गया था कि…

Read More