नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मथुरा की विवाद शाही मस्जिद हटाने और वहां ‘भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थल’ घोषित करने का निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने वकील महेक माहेश्वरी की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि इसमें दिए गए तथ्यात्मक विवादित सवालों के मद्देनजर इस मामले में अदालत का दखल देना उचित हीं होगा। इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अक्टूबर 2023 में माहेश्वरी की इस याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत…
Author: admin
लुधियाना केंद्रीय जेल Central Jail ludhiana में कैदियों की पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत नवजोत सिद्धू ने मान सरकार को आड़े हाथ लिया है। वीडियो शेयर करते हुए राजा वड़िंग ने एक्स पर लिखा-ये जश्न किसी क्लब में नहीं बल्कि लुधियाना जेल यानी जेल में मनाया जा रहा है। यह साफ हो गया है कि पंजाब की जेलें किस तरह से अपराध का अड्डा बनती जा रही हैं( कैसे जेलों से इंटरव्यू और हत्याएं की जा रही हैं,…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में मार गिराया है. लंबे समय से फरारी काट रहे गैंगस्टर के खिलाफ 35 मुकदमें दर्ज थे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई. एसटीएफ उसे अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है. एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने लखनऊ में इसकी पुष्टि की…
Ram Mandir News. अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इसकी तैयारियां तेज हो कई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यजमानी में भव्य आयोजन होने जा रहा है. इसी बीच पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. उन्हाेंने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं जाने का ऐलान किया है. दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में रतलाम पहुंचे शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा कि वह भगवान की मूर्ति को स्पर्श करें और मैं वहां खड़े होकर ताली बजाऊं, यह मर्यादा के खिलाफ है. शंकराचार्य ने कहा कि वह किसी भी हाल में इस कार्यक्रम…
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर की विशेषताएं बताई हैं. ट्रस्ट ने एक्स पर जानकारी दी कि मंदिर परंपरागत नागर शैली में बन रहा है. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फुट, चौड़ाई 250 फुट और ऊंचाई 161 फुट रहेगी. प्रथम तल पर बनेगा श्रीराम दरबार (Ayodhya Ram Mandir) ट्रस्ट ने 20 बिंदुओं में राम मंदिर की विशेषता बताई है. ट्रस्ट के मुताबिक, मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) और प्रथम तल पर श्रीराम…
कड़ाके की ठंड शुरू होने स अब पूरे देश में लोगों ने रूम हीटर और ब्लोअर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ठंड में कई लोग ऐसे भी है जो पूरे- पूरे दिन केवल हीटर चलाते है व उसके सामने बैठे रहते हैं जिससे उन्हें ठंड से तो राहत मिलती है। मगर यह आपको कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। मगर हम आपको हीटर होने वाले नुकसान व उपाय के बारे में इस खबर के माध्यम से जानकारी देंगे। रूम हीटर का इस तरह इस्तेमाल से बचें रूम हीटर का ये इस्तेमाल है गलत, हर सर्दियों में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाले पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) व महानिरीक्षकों (डीआईजी) के तीन दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पांच से सात जनवरी को होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में साइबर अपराध, पुलिस प्रणाली में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद से निपटने, वामपंथी उग्रवाद, जेल सुधार सहित पुलिस प्रणाली और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों की एक विस्तृत शृंखला पर चर्चा की जाएगी। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री छह और सात जनवरी को इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का एक अन्य प्रमुख एजेंडा नए आपराधिक…
कन्नौज ! कन्नौज में जीएसटी विभाग की टीम ने सपा नेता के आवास पर छापा मारा है। सपा नेता जय कुमार तिवारी उर्फ बऊअन कुतलुपुर के निवासी हैं जहां जीएसटी विभाग की टीम ने उनके आवास पर छापा मारा है।
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक सुनवाई के दौरान निष्कासित लोकसभा सदस्य एवं तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा से बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार द्वारा आवंटित आवास पर कब्जा जारी रखने की अनुमति के लिए वह संपदा निदेशालय से संपर्क करें। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यन प्रसाद ने कहा कि नियम अधिकारियों को यह अधिकार देते हैं कि वह असाधारण परिस्थितियों में किसी निवासी को निर्धारित सीमा से अधिक समय तक रुकने की अनुमति दे सकते हैं। न्यायामूर्ति ने कहा, ‘‘संपदा निदेशालय के समक्ष एक अभ्यावेदन पेश करें और वहां कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।’’ अदालत ने मोइत्रा को मौजूदा याचिका वापस…
