Author: admin

सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में देश के समूचे खेल जगत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है जिसने महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके आस्ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की। जेमिमा रौड्रिग्स ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 127 रन बनाकर भारत को तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (88 गेंद में 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 167 रन की साझेदारी की । इसके साथ ही आस्ट्रेलिया का विश्व कप में लगातार 15 जीत का अपराजेय अभियान भी खत्म हो गया । जीत…

Read More

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण बिजली के करीब 13 हजार खंभे, तीन हजार किलोमीटर कंडक्टर लाइन और तीन हजार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि चक्रवाती तूफान के कारण राज्य को कम से कम 5,265 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुमार ने कहा कि चक्रवात के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा विभाग ने दो दिन पहले ही कर्मचारियों को तैनात कर दिया था। मंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चक्रवात ‘मोंथा’ के…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा व राजग प्रत्याशियों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन रैली व जनसभा कर विपक्ष को ललकारा। मुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री हो चुकी है, यही हमारे प्रत्याशियों की जीत की गारंटी है। योगी ने पहली रैली सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह और बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में की। वहीं दूसरी जनसभा योगी ने वैशाली की लालगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में की। जबकि तीसरी सभा भोजपुर के…

Read More

। पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 कर्मियों सहित देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी के बिरदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) जी वी संदीप चक्रवर्ती जम्मू-कश्मीर के उन 19 अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें ‘ऑपरेशन महादेव’ के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें दुस्साहसिक पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

Read More

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर तब दर्ज हुआ जब शुक्रवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। यह उड़ान हवाई अड्डे के नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम की सटीकता जांचने के लिए की जाती है, जो किसी भी नए एयरपोर्ट के संचालन से पहले अनिवार्य होती है।दरअसल, कैलिब्रेशन फ्लाइट एक विशेष परीक्षण उड़ान होती है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि एयरपोर्ट के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस), रडार, और एयर नेविगेशन उपकरण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप काम कर रहे हैं। फ्लाइट…

Read More

रामनगरी अयोध्या में शनिवार (1 नवंबर) को देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर हुई। यह 15 किलोमीटर लंबी यात्रा रविवार (2 नवंबर) रात 2 बजकर 57 मिनट तक जारी रहेगी। देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के उद्घोषों के साथ पूरी नगरी को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर रहे हैं। परिक्रमा का धार्मिक महत्व कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी को अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस परिक्रमा के प्रत्येक कदम से पूर्वजन्मों के पाप नष्ट होते हैं और भक्तों को भगवान…

Read More