सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में देश के समूचे खेल जगत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है जिसने महिला वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके आस्ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की। जेमिमा रौड्रिग्स ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 127 रन बनाकर भारत को तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (88 गेंद में 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 167 रन की साझेदारी की । इसके साथ ही आस्ट्रेलिया का विश्व कप में लगातार 15 जीत का अपराजेय अभियान भी खत्म हो गया । जीत के लिये 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने नौ गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 341 रन बनाये । तेंदुलकर ने जीत के बाद एक्स पर लिखा,‘‘शानदार जीत।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

