Author: admin

वैश्विक केंद्रीय बैंक की सतत खरीद, लगातार भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने और इसके 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक रिटर्न के मामले में सोने से बेहतर प्रदर्शन करने वाली चांदी की कीमत के मजबूत औद्योगिक खपत एवं बढ़ती आपूर्ति घाटे से करीब 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2025 में सोने की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी और 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर को…

Read More

अयोध्या में आयोजित होने वाला इस साल का दीपोत्सव कई दृष्टिकोण से यादगार साबित होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार इसे और अधिक वैभवपूर्ण बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दीपोत्सव-2025 के दौरान दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित किए जाएंगे।पहली उपलब्धि 26 लाख 11 हजार 101 दीपकों को जलाकर हासिल की जाएगी। तो वहीं दूसरी रिकॉर्ड सरयू नदी की आरती के समय 2100 दीपों के दान से बनेगा। इस आरती में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, संस्कृत संस्थानों के विद्यार्थी और हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे।

Read More

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को बरेली हिंसा से संबंधित मामले की सुनवाई हुई, लेकिन इस दिन कोई नया आदेश पारित नहीं किया गया। मामले में हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मो. यूसुफ अंसारी की ओर से अधिवक्ता सहर नक़वी और मो. आरिफ के माध्यम से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस और प्रशासन को इस अवधि में प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, जिसमें गिरफ्तारियों की स्थिति, सबूतों का संकलन और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदमों की विस्तार से जानकारी अपेक्षित है।

Read More

सिंगापुर में दीपावली का उत्सव रंग-बिरंगी सजावट, सामुदायिक सहयोग और सांस्कृतिक माहौल के साथ शुरू हो गया है। भारतीय मूल के नागरिकों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों और बहु-सांस्कृतिक समूहों ने मिलकर पूरे देश में ‘प्रकाश के पर्व’ की शुरुआत कीपारंपरिक भारतीय दुकानों और भोजनालयों का केंद्र ‘लिटिल इंडिया’ इलाका, अब एक उत्सव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है। यहां जगमगाती रोशनी, सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य सजावट देखने को मिल रही है, जो सिंगापुर की बहु-जातीय संस्कृति को दर्शाते हैं। ऐसा क्रिसमस, चीनी नववर्ष और ईद के दौरान होता है। इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और यह…

Read More

उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के अंबाला में अदालत और जांच एजेंसियों के फर्जी आदेशों के आधार पर एक बुजुर्ग दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 1.05 करोड़ रुपये की उगाही की घटना को शुक्रवार को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और 73 वर्षीय महिला द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले में केंद्र और सीबीआई से जवाब मांगा। पीठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों सहित निर्दोष लोगों को डिजिटल…

Read More

अब तक प्रत्येक मैच में दबदबा बनाए रखने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके महिला वनडे विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में तीन जीत और कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच में अंक बांटने के बाद सात अंक लेकर विश्व कप तालिका में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में भारत के खिलाफ पिछले मैच में जीत हासिल करने के बाद उतरेगी। यदि प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के फॉर्म को लेकर कोई…

Read More

एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.57 अंक चढ़कर 82,384.55 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त केसाथ 25,255.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक…

Read More

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 1,27,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक चिंताओं के कारण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के बाद व्यापारी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित हुए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,244, रुपये या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के…

Read More