भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम अगले महीने की शुरुआत में कई प्रसिद्ध सैन्य एरोबेटिक टीम के साथ कदम से कदम मिलाते हुए ‘सिंगापुर एयरशो 2026’ में उड़ान प्रदर्शन करेगी। एयरशो के आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सारंग टीम ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”सिंगापुर, हम आ गए हैं। सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम चांगी प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित सिंगापुर एयरशो 2026 में सांसें रोक देने वाले करतब दिखाने के लिए तैयार है। इसे देखने के लिए तैयार हो जाइए। यह शानदार होने वाला है!”
Author: admin
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और उत्तराखंड के उंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ जिससे कड़ाके की ठंड वापस लौट आयी। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादातर निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह से बारिश हो रही है। सरोवर नगरी नैनीताल में आखिरकार साल की पहली बारिश ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सरोवन नगरी की पहाड़ियां, माल रोड, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी फुहारें देखने को मिलीं, जिससे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में ”भ्रष्ट” द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को विदाई देने का समय आ गया है।उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु राजग के धोखे को भूला नहीं है। तमिलनाडु में राजग के चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए चेन्नई के नजदीक मदुरांतकम जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग के शासन का रिकॉर्ड और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को लेकर उसकी…
गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच तेज कर दी गई है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पुलिस कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष चौकियां और गश्त की व्यवस्था की गई है। चौकियों पर वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रात…
अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्य ने शुरुआती झटके दिये। डेवन कॉन्वे (शून्य) को अर्शदीप सिंह और रचिन रविंद्र (एक) को हार्दिक ने आउट किया।दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी न्यूजीलैंड के लिए…
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हिंसा भड़काने से संबंधित मामले में बृहस्पतिवार को बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने संक्षिप्त आदेश सुनाते हुए कुमार को बरी किया। आदेश की विस्तृत प्रति का इंतजार है। अगस्त 2023 में, एक अदालत ने कुमार पर दंगा करने और शत्रुता फैलाने के आरोप तय किए थे, जबकि हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया था। एक विशेष जांच दल ने दंगों के दौरान जनकपुरी और…
। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगी जिसमें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस रचना, एक प्रख्यात मराठी गायक की आवाज में औपनिवेशिक काल की दुर्लभ रिकॉर्डिंग और ‘जेन जेड’ द्वारा इसके गायन को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, ‘स्वतंत्रता का मंत्र — वंदे मातरम्’ विषय पर आधारित यह झांकी कर्तव्य पथ पर मराठी सिनेमा और रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक विष्णुपंत पगनीस की 1928 की दुर्लभ रिकॉर्डिंग की धुन के साथ आगे बढ़ेगी। पिछले वर्ष ‘वंदे…
तेलंगाना में सरकारी स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) की निविदाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीआरएस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्षी दल को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है।एससीसीएल एक कोयला खनन कंपनी है, जिसमें तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी 51:49 के अनुपात में है। मामले में सीबीआई जांच न कराए जाने की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय एजेंसी से जांच के लिए…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को ‘बेकार’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को ‘टीम इंडिया’ कहने से रोकने का अनुरोध किया गया था। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 8 अक्टूबर के आदेश को बरकरार रखा, जिसमें वकील रीपक कंसल की जनहित याचिका को खारिज कर दिया गया था। पीठ ने कहा, ”आप बस घर बैठकर याचिका का मसौदा बनाना शुरू कर दें। इस सब में क्या दिक्कत है? अदालत पर बोझ न डालें।” याचिका में…
