Author: admin

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के प्रस्तोता समय रैना सहित पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से कहा कि वे दिव्यांग और दुर्लभ आनुवंशिक विकारों से पीड़ित व्यक्तियों का उपहास उड़ाने के लिए अपने पॉडकास्ट या कार्यक्रम में बिना शर्त माफी मांगें। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र से दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को अपमानित करने या उनका उपहास उड़ाने वाले भाषणों पर अंकुश लगाने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने को कहा।

Read More

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बुरवान विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब छापेमारी के दौरान वह दीवार फंद कर भागने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि ये गिरफ्तारी बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच के दौरान हुई है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की टीम जब विधायक साहा के घर पहुंची तो वो अचानक पहली मंज़िल से कूद गए और  दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इस…

Read More

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को सोमवार को रद्द कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्नातक डिग्री से संबंधित जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सीआईसी के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका पर यह फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। नीरज नामक व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकारी (आरटीआई) आवेदन के बाद, सीआईसी ने 1978 में बीए (कला स्नातक) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के अभिलेखों के निरीक्षण की 21 दिसंबर, 2016…

Read More

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति की हत्या हुई थी, उसी तरह उनकी भी हत्या हो सकती है और यदि ऐसा होता है तो इसके लिए सपा और अखिलेश यादव ही जिम्मेदार होंगे।जा पाल ने दावा किया कि सपा के समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर गंदी गालियां और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने लिखा “मैंने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है, मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल चुकी है। अब मुझे मौत भी मिले तो…

Read More

नई दिल्ली। शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से मानवता के भविष्य को समृद्ध करने वाले रहस्यों को खोजने के लिए गहन अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया। एक वीडियो संदेश में उन्होंने घोषणा की कि भारत भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह तैयार कर रहा है और युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की।

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और डीन से आह्वान किया कि वे अपने संस्थानों में संरचनात्मक बदलाव लाकर ऐसी प्रणाली विकसित करें, जिससे वैश्विक स्तर पर फैली भारतीय प्रतिभाएं अपने देश लौटकर योगदान दे सकें। उन्होंने कहा, “ऐसे कदमों से हमारा अनुसंधान, विकास और नवाचार तंत्र और मजबूत होगा, जो भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने शनिवार को स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और फलाह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) से संबद्ध 215 स्कूलों को सरकार अपने अधीन लेने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि मूल प्रस्ताव के अनुसार, इन स्कूलों की निगरानी निकटतम क्लस्टर प्रिंसिपल करेंगे, न कि जिला मजिस्ट्रेट या उपायुक्त, जैसा कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोप है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई आरकॉम और उसके प्रवर्तक निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।

Read More