Author: admin

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर था जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली के लिए यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। मंगलवार से नदी में जलस्तर कम होना शुरू हो गया था।

Read More

नई दिल्ली: रिलायंस रिटेल के अध्यक्ष रवि गांधी ने बुधवार को कहा कि संगठित खुदरा क्षेत्र के तेजी से बढ़ते विस्तार को देखते हुए नियामकीय सुधारों की तत्काल जरूरत है। इसके तहत दुकान-आधारित लाइसेंसिंग व्यवस्था को छोड़कर एकीकृत इकाई-आधारित लाइसेंसिंग प्रणाली को अपनाने पर विचार करना चाहिए। फिक्की द्वारा आयोजित ‘मासमेराइज 2025’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि दुकान खोलने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए लाइसेंस से पहले होने वाले निरीक्षण की जगह लाइसेंस के बाद निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह सवाल उठाया कि क्या भारत संविधान निर्माताओं की उस अपेक्षा पर खरा उतर पाया है, जिसमें कहा गया था कि राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच आपसी तालमेल होगा और दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्यपाल की नियुक्ति और उनकी शक्तियों पर संविधान सभा में हुई चर्चा का उल्लेख किया। इस पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ,…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रूपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक राहत की राशि के भुगतान का शुभारम्भ किया। आज 12 जिलों के 06 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किया, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया। विधेयक पेश होते ही विपक्षी दलों ने तीखा विरोध शुरू कर दिया और नारेबाजी की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। “संविधान को मत तोड़ो” जैसे नारे सदन में गूंजने लगे। इस बीच, अमित शाह ने विपक्ष पर जवाबी हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भी झूठे आरोप लगे थे, लेकिन उन्होंने अपनी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि जब तक अदालत ने…

Read More

 सोनी सब का बहुप्रशंसित शो पुष्पा इम्पॉसिबल एक अद्भुत मुकाम पर पहुंच गया है—1000 एपिसोड पूरे! करुणा पांडे द्वारा निभाई गई पुष्पा की यह कहानी एक दृढ़ निश्चयी, अकेली माँ की है, जो अपने सपनों से कभी समझौता नहीं करती। वयस्क होने के बाद स्कूल लौटने का पुष्पा का निर्णय न केवल उसके जीवन का मोड़ बना, बल्कि भारतीय टेलीविज़न की कहानी कहने की दिशा भी बदल दी। इसने रूढ़ियों को तोड़ा और लाइफ लॉन्ग लर्निंग (आजीवन सीखने) के महत्व को उजागर किया। शो ने संवेदनशीलता से दिखाया कि कैसे वह पढ़ाई, पालन-पोषण और काम के बीच संतुलन बनाती है—अपने…

Read More

Nisha Noor Tragic Life Story: सिनेमा जगत बाहर से जितना रंग बिरंगा और खूबसूरत दिखता है, अंदर से उतना ही काला और गंदा है। अक्सर ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस की कहानियां सामने आती हैं, जिन्होंने बहुत जल्दी स्टारडम मिला और फिर वे एक गुमनाम और काला जीवन जीने लगे। ऐसी ही एक अभिनेत्री थी निशा नूर, जिन्होंने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम चमकाया, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका जीवन एक दलदल में फंसता चला गया। निशा नूर की कहानी का अंत इतना भयानक था कि आखिरी समय में उनकी लाश पर कीड़े पाए गए। निशा नूर…

Read More

Delhi Yamuna Bazar Flooded: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। दो साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का पानी 205.33 खतरे के निशान को पार कर चुका है (Yamuna Water Level High)। अब यमुना का पानी यमुना बाजार में घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पानी रिहायशी इलाके में घुस गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग घरों की छतों पर रहने का मजबूर हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात को जायजा लेते हुए लोगों को आश्वासन दिया है। Rekha Gupta…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें सदन का नियत कामकाज स्थगित कर चार विषयों पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत 20 नोटिस मिले हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से…

Read More