नोएडा। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण गौतमबुद्ध नगर जिले के कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में पांच स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए भी दिल्ली का पुराना रेलवे पुल यमुना नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखते हैं।
Author: admin
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत-चीन संबंध में सहयोग की ओर लौटने की दिशा में सकारात्मक रुझान दिख रहे हैं। यी ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं बल्कि साझेदार के रूप में देखना चाहिए। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। खबर के अनुसार सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे वांग ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन…
नवादा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि युवाओं ने राज्य की ‘‘पुरानी और खटारा’’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाने और अगले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को राज्य चलाने का मौका मिले। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ‘खटारा’ हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को…
एशिया कप के लिए टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल। टीम के उप कप्तान होंगे। आपको बता दें कि 9 सितंबर को दुबई में मैच खेले जाएंगे। 10 सिंतबर को भारत का पहला मैच होगा। यशस्वी जायसवाल का एशिया कप के लिए चयन नहीं हुआ है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उन्हें अभी इंतजार करना होगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ के प्रबंधन पर कहा, हमें अच्छा ब्रेक मिला… हम उसका ध्यान रखने का प्रयास कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की…
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ IFFM में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘‘परिवार का गौरव और सम्मान’’ बताया। अभिषेक को फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में उनके अभिनय के लिए इस समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और 24 अगस्त को समाप्त होगा। अमिताभ ने शनिवार को अपने निजी ब्लॉग पर अभिषेक की तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में अभिषेक पुरस्कार ट्रॉफी पकड़े हुए थे, जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक पत्रिका के कवर पेज पर थे। उन्होंने लिखा, ‘‘पूरे ब्रह्मांड…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन के निधन पर गहरा दुख जताया। आईसीसी ने 1990 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान तक ले जाने में उनके खिलाड़ी, कप्तान और कोच के रूप में योगदान को याद किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों में से एक सिम्पसन का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में सिम्पसन के योगदान को सराहा और कहा कि उनकी विरासत को हमेशा सम्मान दिया जाएगा। शाह ने कहा, “बॉब सिम्पसन क्रिकेट के महान हस्तियों में…
राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद एहतियान स्कूल परिसर खाली करा दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं। अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है।’’ इस संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर आते और दूर से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ सेकंड बाद, उनमें से एक मुख्य द्वार पर झुका और गोलियां चलाता रहा, फिर दोनों भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का मसौदा राज्यों को दे दिया है और दिवाली से पहले प्रस्ताव को लागू करने के लिए उनका सहयोग मांगा गया है। उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ ही छोटे और बड़े व्यवसायों को भी लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने दो एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र जीएसटी कानून को सरल बनाने और कर दरों में संशोधन करने का इरादा रखता है। मोदी ने 15…
