- Qaumi Patrika Hindi, 6 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
Author: admin
Stock Market Today: गिरावट में खुलने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव, लाल से हरे निशान में लौटा सेंसेक्स
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में खुले। निजी बैंकों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। रियलिटी, रसायन, फार्मा और स्वास्थ्य क्षेत्र के कंपनियों में गिरावट रही। वहीं, आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। इससे गिरावट में खुलने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। इस बीच, रुपया आज दबाव में है और फिलहाल 13 पैसे उतरकर 90.03 रुपये प्रति डॉलर पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 178.87 अंक की गिरावट में 84,022.09 अंक पर खुला। बाद में कुछ समय के लिए यह हरे निशान में भी…
भारत और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि भारत सिर्फ़ एक विश्व कप जीत से संतुष्ट नहीं है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान और भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 है और डब्ल्यूपीएल उस लक्ष्य तक पहुंचने का एक अहम रास्ता है। दोनों ने डब्ल्यूपीएल 2026 के उद्घाटन मैच से पहले बताया कि आने वाला यह सीजन किस तरह वनडे चैंपियन को टी20 विश्व कप चैंपियन बनने में मदद कर सकता है। मंधाना ने कहा, “अगर हम टी20 विश्व कप जीतते हैं, तो बहुत बढ़िया होगा। हमने…
: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक निजी कंपनी ‘आई पैक’ के साल्टलेक स्थित कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद दो थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ये दोनों शिकायतें गुरुवार रात दर्ज की गईं। बनर्जी ने साल्ट लेक के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाने और दक्षिण कोलकाता के शेक्सपियर सरानी थाने में ईडी और सीआरपीएफ के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आपराधिक अतिक्रमण, संपत्ति की चोरी या अनधिकृत जब्ती और…
26 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों, 4 संस्थानों और 3 एसोसिएट सदस्य संघों की 38 पुरुष एवं इतनी ही महिला टीमें 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (2025-26) के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह चैंपियनशिप 11 से 15 जनवरी तक तेलंगाना के काज़ीपेट में आयोजित की जाएगी। सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भेजने तथा खेल भावना और आपसी गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस वर्ष केंद्रीय अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज टीम के रूप में हिस्सा लेंगे। इसमें आईटीबीपी और एसएसबी के खिलाड़ी (पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में) एक ही बैनर…
भारतीय संस्कृति के राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं अजेय आस्था के प्रतीक प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में गुरुवार से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होने के लिए गुजरात सरकार ने चार महानगरों से विशेष ट्रेनें चलाई। इसी क्रम में आज राजकोट से विशेष ट्रेन सोमनाथ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ‘हर हर भोले’ और ‘जय सोमनाथ’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं के लिए यह केवल दर्शन नहीं, बल्कि पूर्वजों के संघर्ष की स्मृति भी है।इस दौरान दीपकभाई दवे ( श्रद्धालु राजकोट) ने कहा, “हम केवल ट्रेन में बैठकर दर्शन करने नहीं आए हैं, हम अपने…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है, हम अपने हथियार खुद बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश इसमें नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही सोच और मेहनत देश को मजबूत बनाती है और इसी रास्ते पर आज हमारी सरकार चल रही हैराजनाथ सिंह ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जो उत्तर प्रदेश किसी जमाने में बीमारू राज्य कहा जाता था तथा जिसकी पहचान को गुंडाराज और अपराध से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी राज्य में आए दिन उद्योग स्थापित हो रहे हैं। राजनाथ सिंह आज राजधानी लखनऊ…
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/QAUMI-HINDI-09-01-2026.pdf
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह वार्षिक “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षाओं के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह परीक्षा योद्धाओं से ऐसे सवाल और अनुभव सुनने के लिए उत्सुक हैं, जो दूसरों को प्रेरित कर सकें। उन्होंने कहा, “दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और इस साल की परीक्षा पे चर्चा भी।” प्रधानमंत्री ने कहा, “परीक्षाओं के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं,…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जामा मस्जिद इलाके और उसके आसपास के निर्माण का व्यापक सर्वेक्षण करने तथा इस दौरान मिलने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने नागरिक निकाय को दो महीने के भीतर सर्वेक्षण पूरा करने का आदेश दिया।आदेश में कहा गया कि अगर एमसीडी को कोई अनधिकृत निर्माण मिलता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाये। पीठ ने जनहित याचिका (पीआईएल) का निपटारा करते हुए कहा, “हम एमसीडी के अपीलीय अधिकारियों को इस…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
