- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान आ सकते हैं। मंगलवार को उद्यान बंद रहेगा, क्योंकि उस दिन रखरखाव का काम होता है। साथ ही होली के कारण चार मार्च को भी उद्यान बंद रहेगा।राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।” उद्यान में…
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण को लेकर दुनिया में काफी जिज्ञासा है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करने का यही सही रास्ता है कि कृत्रिम मेधा (एआई) तथा अन्य प्रौद्योगिकी नवाचारों का लाभ सभी तक पहुंचे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकारी संघवाद के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए और अधिक राज्यों का डब्ल्यूईएफ प्रतिनिधिमंडलों में शामिल करने के लिए स्वागत करेगी। एक सवाल…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का समापन बुधवार को किया जाएगा। सम्मेलन के समापन सत्र को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समापन कार्यक्रम में अपने विचार रखा। सम्मेलन के दौरान देशभर की विधानसभाओं और विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारियों ने विधायी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया। विशेष रूप से विधान सभाओं की बैठकों के लिए एक न्यूनतम अवधि तय करने के विषय पर व्यापक चर्चा हुई, ताकि जनप्रतिनिधियों को…
कृत्रिम मेधा (एआई) से तैयार सूचनात्मक वीडियो से लेकर ‘कार-कॉलिंग’ प्रणाली तक दिल्ली यातायात पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए कर्तव्य पथ आने वाले लोगों की सुगम आवाजाही और बाधा-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई तकनीक आधारित उपाय लागू किए हैं।कार-कॉलिंग’ एक ऐसी व्यवस्था है, जिसका इस्तेमाल बड़े आयोजनों या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से बुलाने के लिए किया जाता है। यातायात पुलिस ने पहली बार एआई की मदद से विस्तृत एनिमेटेड वीडियो तैयार किए हैं, जिनमें आमंत्रित अतिथियों के आगमन, उतरने, प्रस्थान और पार्किंग की पूरी योजना को…
नितिन नबीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नबीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो 2020 से लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को अपने गृह राज्य गुजरात से संबंधित एक नक्काशीदार लकड़ी का झूला और एक पश्मीना शॉल भेंट किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने यहां लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर अल नाह्यान और उनकी माता शेख फातिमा बिन्त मुबारक अल कतबी का स्वागत किया।पीएम मोदी और अल नाह्यान प्रधानमंत्री आवास में गेंदे के फूलों से सजी दीवार के सामने रखे गए पारंपरिक और हाथ से नक्काशी किए गए लकड़ी के झूले पर बैठे। नक्काशीदार लकड़ी का झूला अधिकतर…
जेपी नड्डा के बाद पार्टी की कमान किसके हाथ? इस सवाल पर चल रही चर्चाओं का अंत हो गया है। बिहार के युवा नेता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था, इसलिए मंगलवार (20 जनवरी 2026) को उन्होंने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह ऐतिहासिक बदलाव पार्टी में पीढ़ीगत नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं। वे 14 दिसंबर 2025…
गोवा सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिद्वार, वाराणसी और नासिक जैसे प्रतिष्ठित नदी तट धार्मिक स्थलों की तर्ज पर नारोआ में मांडवी नदी के किनारे ‘घाट आरती’ सुविधा विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने विधानसभा में बताया कि उत्तरी गोवा के नारोआ गांव में प्रस्तावित ‘घाट आरती’ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन सकती है। मांडवी नदी के तट पर स्थित नारोआ गांव में श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर है, जिसका पुनर्निर्माण मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने कराया था। हाल ही में आयोजित राज्य…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शबरीमला में सोने की चोरी के मामले में धन शोधन की जांच के तहत तीन राज्यों में मंगलवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में लगभग 21 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि संघीय जांच एजेंसी बेंगलुरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है। ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस की प्राथमिकी का संज्ञान…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
