नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवेश रतन बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उन्हें 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटेल नगर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। जाटव समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रतन यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए। ‘आप’ नेता एवं पटेल नगर से पूर्व विधायक राज कुमार आनंद के भाजपा में शामिल होने के कुछ माह बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। आनंद ने अप्रैल में दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और ‘आप’ का दामन छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। जुलाई में आनंद ‘आप’ के एक अन्य विधायक करतार सिंह तंवर के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026

