तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते को 58 से बढ़ाकर 60 फीसदी करने का फैसला किया है। उनका यह फैसला 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। मुख्यमंत्री विजय ने जनहित में शुरू किए गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता जताई।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को लागू करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित में शुरू की गई इन योजनाओं को हर हाल में लागू किया जाएगा। आमतौर पर इन सरकारी योजनाओं को लागू करने की दिशा में सरकारी अधिकारी और शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब इनके महंगाई भत्ते में इजाफा करने का फैसला किया है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
Keep Reading
Add A Comment

