आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। श्री झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें यहां से निकालने का काम करेगी, लेकिन वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के सरकारी स्कूल में रोहिंग्या के बच्चों का दाखिला करा रही है।
Trending
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू

