सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चालू वित्त वर्ष में करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही बैंक देशभर में अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार करते हुए 200 से 250 नई शाखाएं खोलने की तैयारी में है। SBI के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में यह जानकारी दी।
शेट्टी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बैंक लिपिक और अधिकारी स्तर पर करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेगा। सेवानिवृत्ति और बैंक की उभरती जरूरतों के आधार पर भर्ती की संख्या में कुछ बदलाव संभव है। हालांकि, वित्त वर्ष के अंत तक करीब 12,000 लोगों की भर्ती होने की उम्मीद है।

