त्रि-सेवा कमान द्वारा अधिक ऊंचाई वाले हथियार का परीक्षण किए जाने के कारण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के हवाई क्षेत्र को शुक्रवार सुबह सात बजे से तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) भारत में एकमात्र त्रि-सेवा कमान है। अंडमान एवं निकोबार कमान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आज की तरह कल भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर एवं आसपास का हवाई क्षेत्र तीन घंटे (सुबह सात बजे से 10 बजे तक) के लिए बंद रहेगा। हमने 16 मई को पहले ही ‘नोटिस टू एयरमैन’ (नोटम) जारी कर दिया है और निर्देश दिया है कि 23 और 24 मई को किसी भी नागरिक विमान को अंडमान के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

