नागर उड्डयन मंत्री के. राममाेहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देगी। श्री नायडु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समिति की पहली बैठक सोमवार को होगी। उन्होंने कहा कि यह समिति अन्य किसी भी जांच से स्वतंत्र होकर काम करेगी और इसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में नागर विमानन सुरक्षा के मानक उच्च स्तर के हैं जिसका विदेशी एजेंसियां भी बार बार उल्लेख करती रही हैं, फिर भी यह दुखद दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा, “हमने बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरी तरह से जांच कराने का निर्णय लिया है। देश में परिचालन में शामिल इस श्रेणी के सभी विमानों की जांच की जाएगी।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

