दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ अब धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान बुधवार सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद इसकी ताकत और बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम तक यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा चिंता 20 नवंबर को लेकर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात ‘अकवान’ 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की रफ्तार बेहद खतरनाक हो सकती है। हवाएं 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
Trending
- Ball Tampering Controversy: सैंडपेपरगेट पर फिर उठे सवाल, डेविड वार्नर ने मांगी खुली जांच; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा नया फोरम
- Andhra Pradesh Gas Leak : कोनसीमा में ONGC गैस कुएं से रिसाव, 800 लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- BJP Mission 2027: मिशन-2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, अगले तीन महीने संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
- Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल पर हो सकता है फैसला
- आजम खान की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में ED की चुनौती : हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया था दुर्भावनापूर्ण, CJI बोले- ‘कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा’
- Cyclone Akvan: 145 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, आंध्र-ओडिशा में अलर्ट; जानिए कब तट से टकरायेगा साइकलोन अकवान
- UP में आतंकियों और माफिया की खैर नहीं ! CM योगी बोले- अब कोई डार्क वेब और क्रिप्टो के पीछे नहीं छिप सकेगा
- Qaumi Patrika Hindi, 18 Nov 2026

