शामली: अपने अजीबोगरीब कारनामों को हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जो हम तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं उन तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की योगी पुलिस ने मानवता को शर्मसार किया है, जिसका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस एक मृतक के शव को ई रिक्शा में डालकर ले जा रही है और उसके पैर जमीन से घिसटते हुए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली का है जहां पर थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी योगेश जलालाबाद में कपड़े का व्यापारी है जो कि किसी काम से थाना भवन से अपने प्रतिष्ठान वापस लौट रहा था। जब वह जलालाबाद पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तो उसे तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी और उसे काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गई कर के टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद सूचना थानाभवन पुलिस को मिली तो थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उस समय मानवता को शर्मसार कर दिया जब पुलिस ने उसके शव को ई रिक्शा में डाल दिया और इतना ही नहीं ई रिक्शा में मृतक कपड़ा व्यापारी के सब को डालकर जब पुलिस ले जा रही थी तो उसके पैर जमीन से घसीटते हुए जा रहे थे जिसको देखकर वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति का दिल सहम गया और उसने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वही लोग वायरल वीडियो पर अपने कमेंट करते हुए शामली पुलिस को तरह-तरह की खरी खोटी बातें सुना रहे हैं।

आपको बता दें कि किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद उसके शव को ले जाने के लिए बाकायदा शव वाहन की व्यवस्था की जाती है और शव वाहन के माध्यम से ही शव को ले जाया जाता है थाना भवन पुलिस को भी कपड़ा व्यापारी के दुर्घटना में मृत्यु के बाद उसके शव को शव वाहन से ले जाना चाहिए था और अगर यदि शव वाहन उपलब्ध नहीं था तो ई रिक्शा में अगर थानाभवन पुलिस कपड़ा व्यापारी के शव को ले जा रही थी तो कम से कम उसके पैर जमीन पर नहीं घसीटने चाहिए थे इसका ध्यान पुलिस को रखना चाहिए था अब अपने इस कारनामे को लेकर एक बार फिर पुलिस सुर्खियों में है और इस बार जो शामली पुलिस ने किया है वह बेहद ही शर्मसार करने वाला है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

