बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में भूमि विवाद (जमीन के झगड़े) को लेकर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी।लिस प्रशासन के अनुसार, यह वारदात रविवार देर शाम जिले के बरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अभिनेता के पैतृक गांव बेलसंड में घटित हुई। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “पीड़ित पर गांव में जमीनी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से अचानक हमला किया गया।”
Keep Reading
Add A Comment

