सिमरनजीत मक्कड़ ! प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, वाईस चांसलर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के आदेश अनुसार आज 9 सितम्बर, 2024 को पंजाबी विभाग, कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय, कुरुक्षेत्र में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत कौर सिद्धू ने बतौर विभागअध्यक्ष कार्यभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि डॉक्टर परमजीत कौर सिद्धू पंजाबी विभाग कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय, कुरुक्षेत्र की प्रथम महिला विभागाध्यक्ष है। डॉक्टर परमजीत कौर सिद्धू ने विभागाध्यक्ष का कार्यभार डीन कला एवं भाषायें प्रोफेसर पुष्पा रानी, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रजेश साहनी, लाइब्रेरी साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार जोशी, एग्जीक्यूटिव कौंसिल के सदस्य एवं फाइन आर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गुरचरण सिंह, राजनीती विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर वैशाली जैन, पंजाबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह और विभाग के अन्य प्राध्यापकों की मौजूदगी संभाला। इस विशेष मौके पर मौजूद सभी फैकल्टी एवं अध्यापक साथियों ने डॉक्टर सिद्धू को विभाग की प्रथम महिला अध्यक्ष बनने पर वधाई और शुभकामनायें प्रेषित की। विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के साथ साथ डॉक्टर सिद्धू ने अकादमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स एंड लैंग्वेजेज की सदयस्ता ग्रहण की।
Trending
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान
- Jio Platforms IPO : 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

