लखनऊ, डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में यूपी के रिषांक, सिद्धांत सलार, हर्षित तोमर ने पुरुष एकल और तरनजीत कौर ने महिला एकल में जीत के साथ के मुख्य दौर में जगह बना ली है। इस रैकिंग टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले पूरे हो गये। आज से बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में मेन ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। पुरुष एकल वर्ग में रिषांक ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र के सिद्धार्थ ठाकुर को 15-10, 16-16, 15-8 से शिकस्त दी। कर्नाटक के मोहित के अनुपस्थित होने के कारण सिद्धान्त बिना खेले ही मुख्य दौर में जगह मिली। एक अन्य मुकाबले में यूपी के हर्षित तोमर ने उलटफेर भरे मुकाबले में 13वीं वरीयता प्राप्त चंडीगढ़ के ध्रुव बंसल को 15-13, 13-15, 17-15 हराया।
Trending
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।

