पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। इसी बीच पूर्व सेना प्रमुख ने मंगलवार को विवाद पर विराम लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किताब से संबंधित प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के आधिकारिक बयान को रीपोस्ट किया। इसके साथ ही पूर्व सेना प्रमुख ने पोस्ट में लिखा, “किताब की वर्तमान स्थिति यह है।” इससे पहले पेंगुइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने आधिकारिक बयान को सामने रखा। इस पोस्ट में लिखा था, ”किताब पर हालिया सार्वजनिक चर्चा और मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन का एकमात्र अधिकार हमारे पास है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा पुस्तक की कोई भी प्रति, मुद्रित या डिजिटल रूप में प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।”
Keep Reading
Add A Comment

