पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के साथ पश्चिमी बांधों से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे जलस्तर 112.810 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 113 मीटर से मात्र 19 सेमी दूर है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के साथ अब रिहायशी इलाकों में भी पानी पहुंच गया है। कई परिवार घरों की छतों पर डेरा डाले हैं, जबकि कुछ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे जलस्तर 112.630 मीटर था। जो गुरुवार सुबह बढ़कर 112.710 मीटर व शाम को 112.810 मीटर हो गया। इस तरह 24 घंटे में 18 सेमी की बढ़ोतरी हुई। चंपापुरवा, तेजीपुरवा, कर्बला, सैय्यद कंपाउंड, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, रविदास नगर व श्रीनगर के मालवीय नगर आदि मोहल्लों में सैकड़ों मकान पानी से घिर गए हैं। पोनी रोड के रिहायशी मकानों के पास भी पानी पहुंच गया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

