लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING AI की चिंता से IT स्टॉक में गिरावटराज्य सरकार बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ा रहीNavi Mumbai के तुर्भे डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगी; आग बुझाने का काम जारीTelangana : श्रीधर बाबू ने 2047 का लॉजिस्टिक्स लक्ष्य तय कियारिपोर्ट: Haryana पावर यूटिलिटी ने 1,600 करोड़ रुपये का लोन लेने में की चूकमौसमी एलर्जी से राहत: बदलते मौसम के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, डाइट और रीति-रिवाजदूध में मिलावट के बाद आंध्र प्रदेश में कार्रवाई, 5 लोगों की मौतMaharashtra में आवारा कुत्तों की आबादी तेज़ी से बढ़ीTelangana : मेट्रो रेल की योजना लास्ट माइल को पॉड टैक्सी से जोड़ने की हैमज़दूरों के अधिकारों के लिए मज़दूर यूनियन ने Sirsa में विरोध प्रदर्शन किया Home/भारत/उत्तर प्रदेश के संविदा… भारत उत्तर प्रदेश के संविदा और सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली पर तीन दिन की छुट्टी, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन Top 10% ₹ 47. 65 jantaserishta.com27 Feb 2026 11:14 AM लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Also Read – शराब घोटाले में बरी होकर रो पड़े पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, VIDEO इसके अलावा, सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य में शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। इससे पहले, कृषि विभाग की ओर से त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों का यह तोहफा कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत दिया जाएगा। योजना के अनुसार, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र व अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करनी होगी। इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन या बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

