लखनऊ, : परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों के नवंबर माह के मानदेय के लिए योगी सरकार ने 41 करोड़ 3 लाख 97 हजार रुपये जारी किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आवंटित इस धनराशि से प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यरत अनुदेशकों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को धनराशि के आवंटन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें निर्धारित वित्तीय नियमों और शर्तों का पालन करते हुए संबंधित अनुदेशकों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों के नवंबर माह के मानदेय के लिए 41 करोड़ 3 लाख 97 हजार रुपये जारी किए हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव शिक्षा के अनुदेशकों को इसका लाभ मिलेगा।
तीन श्रेणियों में 24 हजार से अधिक अनुदेशक
मानदेय पाने वालों में 8,414 कला शिक्षा, 9,574 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा 6,153 कार्यानुभव शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशक शामिल हैं। तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 24,141 अनुदेशकों के नवंबर माह के मानदेय के लिए बजट जारी हुआ है। सभी 75 जिलों में कार्यरत अनुदेशकों की संख्या के आधार पर जनपदवार धनराशि निर्धारित की गई है।
दोहरे भुगतान पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
निर्देशों के अनुसार आवंटित धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित मद में ही किया जाएगा। भुगतान प्रक्रिया वित्तीय नियमों और फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड प्रोक्योरमेंट-2024 के प्रावधानों के तहत पूरी होगी। संबंधित बिल-वाउचर सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित राशि से अधिक व्यय या धनराशि को दूसरे मद में स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं होगी।

