चंडीगढ़ 20 जनवरी। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन उपलक्ष्य में ग्रेन मार्केट सेक्टर 26 चंडीगढ़ में 22 जनवरी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री राम मंदिर उत्सव समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि सत्संग भवन ग्रेन मार्केट से सुबह 10.30 बजे रथ यात्रा शुरु होकर अनाज मंडी प्लेटफार्म तक पहुंचेगी। ग्रेन मार्केट को भव्य ढंग से सजाया गया है। श्री राम मंदिर उत्सव समिति द्वारा भव्य भंडारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री राम परिवार की शोभा यात्रा से होगा। सुबह साढ़े 11 से 1 बजे तक दिव्या ज्योति संस्थान से साध्वी रूपेश्वरी भारती श्रीराम का गुणगान करेंगी। उसके बाद वृंदावन के संत कथा व्यास भगवान भैया जी श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। 4 से 6 बजे तक कन्हैया मित्तल संघ प्रधान श्रीबाला संघ चंडीगढ़ के संगठन द्वारा भजन गाए जाएंगे। गायक अपने गायन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। संजय गुप्ता ने लोगों से बढ़-चढक़र कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। पवन गर्ग, पवन कुमार और मोहित सूद ने बताया कि डा. हरबंस सिंह जज डेंटल कालेज की ओर से निशुल्क दांतों का जांच सेवक भी लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेमजी गोयल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, महापौर अनूप गुप्ता, चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह, हिमाचल प्रदेश भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इंडिया सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, चंडीगढ़ भाजपा उपप्रधान रामवीर भट्टी, चंडीगढ़ भाजपा महासचिव अमित जिंदल, वित्त सचिव प्रदीप बंसल, व्यापार मंडल प्रधान चरणजीव सिंह गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संजय गुप्ता के साथ मोहित सूद, पवन गर्ग, पवन कुमार, देवेंद्र बंसल, राजकुमार बंसल, महेश गुप्ता, बजरंग सिंगल, मुकेश बंसल, सुमित सिंगला, अनिल सिंघल, सुनील गुप्ता, पंकज गर्ग, राहुल, अखिल बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Trending
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026

