श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में स्वामी अमरनाथ की चांदी की छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ को 14 अगस्त तक भक्तों और पर्यटकों के दर्शन के लिए यहां स्थित अमरेश्वर मंदिर में रखा गया है। छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने बुधवार को बताया कि छड़ी मुबारक (पवित्र छड़ी), जिसमें से एक भगवान शिव और दूसरी देवी पार्वती की है, को 14 अगस्त को तीर्थयात्रा के मुख्य मार्ग पर रवाना होने तक श्रीनगर के अखाड़ा भवन में अमरेश्वर मंदिर में रखा जाएगा।महंत गिरि के नेतृत्व में साधुओं के एक समूह ने आज यहां अमरेश्वर मंदिर में छड़ी स्थापना समारोह के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वामी अमरनाथ की छड़ी मुबारक की पूजा की। तीर्थयात्रियों और आम जनता प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक पवित्र छड़ी के दर्शन कर सकेंगे। शुक्रवार को ‘नाग-पंचमी’ (श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी) के अवसर पर शाम 5 बजे मंदिर में पारंपरिक छड़ी पूजन किया जाएगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

