भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को यहां जब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए टीम का चयन करेगी तो ऋषभ पंत और फिट होकर लौटे हार्दिक पंड्या को शामिल किए जाने की संभावना पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। टी20 मैचों की शुरुआत छह अक्टूबर से होगी और पूरी संभावना है कि इसके लिए वही टीम चुनी जाएगी जो एशियाई खेलों में भाग लेगी। लेकिन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को 50 ओवर के प्रारूप के लिए टीम का चयन करते समय माथापच्ची करनी पड़ सकती है। अगरकर बैठक के लिए दिल्ली में होंगे और संभावना है कि वह बोर्ड के अधिकारियों से इस पर भी चर्चा करेंगे कि क्या उनका अनुबंध 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक बढ़ाया जाएगा। पंड्या की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी 20 सितंबर को निर्धारित है क्योंकि उन्हें पहले ही छह अक्टूबर से पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए चुना जा चुका है।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

