लखनऊ, : मैन ऑफ द मैच अरिंदम मंडल (102) के शतक की बदौलत हरियाणा ने 24वीं डॉ. शकुंतला मिश्रा स्मारक राष्ट्रीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश को 40 रनों से हरा कर चैंपियन बना।टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय के मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में बिना विकेट खोये 204 रन बनाये। अरिंदम मंडल ने 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके लगाये। पारस भाटिया ने 73 रनों की पारी खेली। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 18.4 ओवर में 164 रनों के योग पर सिमट गई। अजीत बाबू ने 40, रवि वर्मा ने 25 और विकास पासवान ने 22 रनों की पारी खेली।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

