भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच अपने पांचवें और निर्णायक दिन में प्रवेश कर चुका है। इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन चाहिए, जबकि भारत का लक्ष्य है इंग्लैंड की पूरी टीम को आउट करना। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में आज बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं तीनों सेशन में मौसम का हाल, पिच पर इसका असर, और इससे किस टीम को फायदा हो सकता है।यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने ओली पोप (106) और हैरी ब्रूक (99) की शानदार पारियों के साथ 465 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से 364 रन बनाए और इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। पांचवें दिन का खेल इंग्लैंड के जैक क्रॉली (12) और बेन डकेट (9) शुरू करेंगे, जिन्होंने चौथे दिन 21 रन जोड़े।
Trending
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
- Trump Asia Diplomacy: मनीला में मित्रतापूर्ण अंदाज और चीन के शेनझेन में शी जिनपिंग व पुतिन संग पहली वार्ता
- यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल के सात जिलों में बारिश के आसार; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए मिला सम्मान, मुंबई में आयोजित समारोह में इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए फिल्मकार
- CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
- Qaumi Patrika Hindi, 20 Nov 2026
- Prince William’s India Visit : 105 साल पहले भी नवंबर में मुंबई उतरे थे प्रिंस ऑफ वेल्स, लखनऊ-वाराणसी तक पहुंचा था शाही काफिला

