संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने रविवार को देश के 83 शहरों में बने 2,072 केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 का आयोजन किया, जिसमें करीब 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 8 लाख,19 हजार, 732 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 67 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।इसके विपरीत, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 में लगभग 9.5 लाख आवेदकों में से करीब 61 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। यूपीएससी ने बताया कि फर्जी उम्मीदवारों को रोकने और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता को मजबूत करने के लिए पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर ‘रियल-टाइम फेस ऑथेंटिकेशन’ (चेहरा पहचानने वाली) तकनीक लागू की गई थी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

