नई दिल्ली। कोरोना काल में जब खेल बंद पड़े थे तब सत्रह साल का एक युवक हरियाणा के सिरसा की नामधारी अकादमी में भारत के महान मिडफील्डर सरदार सिंह से हॉकी के गुर सीख रहा था और उनसे मिले ‘गुरूमंत्र’ ने सीनियर टीम में उसके प्रवेश की राह सुगम की। हम बात कर रहे हैं सिरसा के संतनगर के 21 बरस के मिडफील्डर राजिंदर सिंह की। एक नयी हॉकी स्टिक के लिए खेल में पदार्पण करने वाले राजिंदर पर सरदार का असर कुछ ऐसा रहा कि अब वह जर्मनी के खिलाफ 23 और 24 अक्टूबर को होने वाले दो मैचों में भारत की सीनियर टीम में पदार्पण कर रहे हैं।
Keep Reading
Add A Comment

