नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर दस साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होगी और विश्व चैम्पियन जर्मनी के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बुधवार को ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली में 2013 से अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच नहीं खेला गया है। आखिरी बार 2014 में हीरो विश्व लीग फाइनल यहां हुआ था हालांकि यदा कदा अंतर विभागीय मैच होते रहते हैं ।हाल ही में महिला अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी खेली गई। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम और पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता जर्मनी के खिलाफ दोनों मुकाबले इस मैदान पर हॉकी की वापसी को यादगार बनाने का दम रखते हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

