द्योगपति गौतम अदाणी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह बदलाव उनके बंदरगाह से ऊर्जा क्षेत्र तक फैले समूह के शेयर में लगातार तेजी के कारण उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के कारण हुआ है। एशिया के अमीर व्यक्तियों की ताजा रैंकिंग के अनुसार, अदाणी की कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर है, जबकि अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह अदाणी अब भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी भारत के सबसे बड़े निजी बंदरगाह नेटवर्क का संचालन करते हैं। वे देश के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक और निजी हवाई अड्डा संचालक भी हैं तथा दुनिया के प्रमुख कोयला व्यापारियों में शामिल हैं। वह वर्तमान में ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ में 19वें स्थान पर हैं। यह दुनिया के 500 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची है और इसे रोजाना अद्यतन किया जाता है।
Trending
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान
- Jio Platforms IPO : 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

