पटनाः बिहार राज्य सहकारी बैंक (बीएससीबी) ने राज्य के सहकारी बैंकिंग तंत्र को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बैंक ने अत्याधुनिक फिनाकल 10.25 प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक माइग्रेशन पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद यह देश के अग्रणी वाणिज्यिक बैंकों के समकक्ष तकनीकी क्षमता प्राप्त कर चुका है।विशेष रूप से, यह माइग्रेशन शून्य माइग्रेशन बैलेंस के साथ अत्यंत सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न किया गया है जो बैंक की तकनीकी दक्षता एवं सुनियोजित कार्यप्रणाली को बताता है। इस व्यापक तकनीकी अपग्रेड के बाद राज्य के सभी ग्राहकों तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के खातों को एकीकृत करते हुए प्रत्येक ग्राहक को यूनिक खाता संख्या प्रदान की गई है। इससे बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता, सटीकता एवं सुगमता सुनिश्चित होगी, जो भविष्य में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का माध्यम बनेगा। बैंकिंग संचालन में एकरूपता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनरल लेजर कोड एवं ट्रायल बैलेंस का व्यापक मानकीकरण किया गया है। इससे लेखा प्रणाली अधिक सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं ऑडिट के अनुकूल बनी है, जिससे वित्तीय प्रबंधन में गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।
Trending
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट

