भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली 2026 की ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में 123वें स्थान पहुंचकर सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल करने वाला भारतीय संस्थान है और देश के रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालय एवं संस्थान इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।आईआईटी दिल्ली ने दो वर्ष में 70 से अधिक स्थानों की छलांग लगाई है। वह दो साल पहले 197 और पिछले साल 150वें स्थान पर रहा था। संस्थान ने ‘जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएस’ के साथ संयुक्त रूप से 123वीं रैंक हासिल की है। लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण कंपनी ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स’ (क्यूएस) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली प्रतिष्ठित ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ के तहत विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर विश्वविद्यालयों का आकलन किया जाता है।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

