बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। आलमगंज थाना क्षेत्र के आरफाबाद नहर पर स्थित एक घर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, इसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया है।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अरफाबाद कॉलोनी में अपराधियों ने नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) की सेवानिवृत नर्स महालक्ष्मी देवी (61) और उसकी पुत्री सिंहाली कुमारी (22) की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके पति धनंजय मेहता को घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल धनंजय मेहता को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

