IND U19 vs PAK U19 Final। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिल रहा है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने हैं। अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदीता क्रिकेट के मैदान पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय है, ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
आर्यवीर और अर्जुन पर रहेंगी निगाहें
भारतीय टीम को लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का मौका है।

