वर्ष 2030 तक सरकारी और निजी स्पेस मिशनों का लक्ष्य अंतरिक्ष को मलबा मुक्त बनाने का है। इस अभियान में नैनीताल स्थित आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एरीज), इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मिशन में एरीज अंतरिक्ष कचरा तलाशने का कार्य करेगा।
दरअसल, अंतरिक्ष में कचरे की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और दुनिया की कई अंतरिक्ष अनुसंधान कार्य रहे हैं। इस दिशा में भारत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। यह समस्या कोई एक देश की नहीं बल्कि वैश्विक है।
इस समस्या से मुक्ति के लिए भारत निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा कर लेगा। जिसे लेकर मिशन नेत्र बनाया गया है। मिशन में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज का कार्य अंतरिक्ष में फैले कचरे की खोज करना होगा। इस काम में एरीज की पुरानी दूरबीनों को लगाया जाएगा। एरीज में इन दिनों पुरानी दूरबीनों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

