प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की पहली वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। साथ ही, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश भी दिया है। मोदी ने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा रहेगा। आतंकियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि, “आज ही के दिन पहलगाम में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर रहा हूं। उन सभी को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश के रूप में हम इस दुःख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत कभी भी आतंकवाद के आगे झुकेगा नहीं, और आतंकियों के नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।”
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

