घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवाओं की घोषणा की। यह उड़ान दो जुलाई से शुरू होगी। इंडिगो ने कहा कि आदमपुर एयरलाइन का 92वां घरेलू गंतव्य होगा। इस सीधी उड़ान के साथ पंजाब के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों को मुंबई महानगर क्षेत्र के प्रमुख बंदरगाहों तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।एयरलाइन ने कहा कि नया मार्ग रणनीतिक रूप से व्यवसाय और पर्यटन संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, ”आदमपुर, मुंबई से हमारा 55वां घरेलू और 77वां समग्र गंतव्य बन गया है। हम इस क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने घरेलू नेटवर्क को बढ़ाना जारी रखेंगे।”
Trending
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026

