दिल्ली। देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 12.29 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 11.39 प्रतिशत थी। महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज उछाल रहा। इनकी कीमतों में सालाना आधार पर 32.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 113.3 हो गया, जो सितंबर में 112.5 था। प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन एवं बिजली और विनिर्मित उत्पादों की थोक महंगाई दर क्रमशः 9.24 प्रतिशत, 32.84 प्रतिशत और 9.54 प्रतिशत रही। सितंबर में इन क्षेत्रों में महंगाई की दर क्रमशः 8.67 प्रतिशत, 25.85 प्रतिशत और 9.76 प्रतिशत थी।

