रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर संस्थागत निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। एंकर निवेशकों की ओर से जियो के आईपीओ के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह रकम एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित 8,110 करोड़ रुपये की बुक साइज से 30 गुना से भी अधिक है।
जानकारों के मुताबिक भारतीय आईपीओ बाजार के इतिहास में पहली बार किसी इश्यू के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग 2.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

